शामली, मार्च 12 -- गांव हसनपुर लुहारी मे भागवत कथा शुरू होने से पहले विधि विधान द्वारा गांव में को कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव की परिक्रमा करते हुए वापस पानी की टंकी वाले मैदान मे पहुंची। हसनपुर लुहारी मे पानी की टंकी वाले मैदान में भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा शुरु होने के पहले बुधवार को सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकडों महिलाओं ने कलश उठाकर गांव की परिक्रमा की। कलश यात्रा पानी की टंकी वाले मैदान से शुरू हो कर मेन बाजार से बस स्टैंड होते हुए बाईपास राम मंदिर से कश्यप बस्ती से वापस टंकी मैदान में पहुंची। कथा आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा सात दिनो तक चलेगी जिसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। इस दौरान संगम सैनी, नीटू कश्यप, शिवकुमार कश्यप, रोहताष कश्यप, सुमित, विनोद, प्रवीण कश्यप, सुशील कु...