मुरादाबाद, जून 17 -- भागवत मंगलाचार,नारद भक्ति संवाद, धुंधकारी प्रसंग ने मोहामन कलश यात्रा के साथ काली माता मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आरंभ

कथा आयोजन ब्रह्मलीन कृष्णानंद गिरि की पुण्यतिथि पर श्री पंचदश जूना अखाड़ा करा रहा आयोजन

कलश यात्रा का आयोजन मुरादाबाद। ब्रह्मलीन महंत कृष्णा नंद गिरि की 23 वीं पुण्यतिथि पर श्री पचंदश नाम जूना अखाड़े ने लाल बाग स्थित काली माता मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं भंडारे का आरंभ किया। इसका शुभारंभ बुधवार को कलश एवं शोभायात्रा से किया गया।

प्रभु की वंदना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अध्यक्ष श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा 13 मढ़ी के अध्यक्ष महंत नारायण गिरि के सानिध्य में पूजन के बाद शोभायात्रा आरंभ की गई। कलश यात्रा के आगे बढ़ते ही ढोल की थाप और बैंड की धुन से माहौल भक्ति मय हो गया...