मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित मानव चेतना केंद्र धाम में श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें दिन अम़ृत ज्ञान की वर्षा करते हुए ऋषिकेश से आए कथा वाचक स्वामी ब्रहमस्वरूपांनद महाराज ने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार और समाज को संस्कारवान बनाने का सशक्त माध्यम है। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े आदर्श, कर्तव्य और भक्ति का संदेश मिलता है। भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर सत्य, प्रेम, करुणा और संयम जैसे गुणों का विकास होता है। माता-पिता की सेवा, गुरु का सम्मान और पारिवारिक एकता का जो संदेश मिलता है। बच्चों में संस्कारों की नींव मजबूत करने में भागवत कथा की अहम भूमिका है। कथा में मानव चेतना केंद्र परिवार से जुडे हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी के विभिन्न जिलों से आए श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.