बलिया, मई 26 -- फेफना। क्षेत्र के सागरपाली में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की शाम कथावाचक साध्वी साक्षी श्याम ने भक्तों को भागवत के प्रसंगों का रसपान कराया। कथा के दौरान बताया कि नैमिषारण्य में ऋषियों के प्रधान शौनक जी ने सूतजी से अनेक जिज्ञासाएं कीं। महर्षि वेदव्यास द्वारा वेदों के विभाजन तथा महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना के बाद भी उनके मन में असंतोष बना रहा। तब देवर्षि नारद ने उन्हें भगवान की भक्ति और लीलाओं का वर्णन करने वाली भागवत रचना का उपदेश दिया। कथावाचिका ने महाभारत में पांडवों के संघर्ष, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा तथा धर्म की विजय का वर्णन के साथ कलयुग के आगमन का वर्णन विस्तार से सुनाया। बताया कि श्रीमद्भागवत का श्रवण मनुष्य को मोक्ष का मार्ग दिखाने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...