भागलपुर, मई 11 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता अनेकों ग्रंथ सास्त्र है लेकिन पर भागवत की विशेषता है कि ये पुराण नहीं महापुराण है। वो इसलिए कि इसमें भगवान से ज्यादा भगवान के भक्तों की चर्चा है। ये बातें भीरखुर्द पंचायत स्थित उधाडीह स्टेडियम में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन अयोध्या से पधारे नीरज महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भले ही भक्त खुद को भगवान से छोटा माने पर श्री भगवान भक्तों को खुद से बड़ा समझते हैं। भक्त प्रह्लाद, अम्बरीष पर कृपा, गजेंद्र मोक्ष और वामन भगवान के प्रागट्य की कथा सुनाई। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति और ग्रामीण लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- भागवत पुराण नहीं महापुराण है-नीरज जी महाराज यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...