विकासनगर, दिसम्बर 5 -- चूडेश्वर महाराज समिति की ओर से रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सात कोष लंबे चौड़े कालीकाल के देवता गोवर्धन नाथ को सात दिन रात अपने कनिष्ठ उंगली से उठाकर रखा और इंद्र देव का अभिमान तोड़ा। कथा वाचक महेंद्र कृष्ण बेलवाल ने बताया कि, भगवान ने भागवत में कहा है कि कर्म करना जीव का काम है, फल देना मेरा कार्य है। पांचवें दिन की कथा में पूतना आदि राक्षसों के वध का प्रसंग सुनाया। भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में यशोदा मैया के साथ क्रीड़ा की। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का गोप-गोपियों के साथ प्रेम का वर्णन की झांकी प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को मारा, जिसका वर्णन भी कथा में आया। श्रीकृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.