दुमका, मार्च 22 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -चरकापाथर स्थित बैष्णवी नवदुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अन्तिम दिन कथा वाचिका वृन्दावन धाम की राधा किशोरी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीव का कल्याण तो होता ही है यहां के आसपास पशु- पक्षी, जानवरों इत्यादि का भी कल्याण होता है। कहा कि भागवत कथा एक महासागर है इसमें जो डुबकी लगाता है वह ईश्वर के अधीन हो जाता है। उसके पापकर्म धीरे धीरे समाप्त हो जाता है। पापकर्म समाप्त होने के साथ ही आपको आनन्द का अनुभव होने लगेगा। कथा प्रवचन में कृष्ण और रूक्मिणी विवाह का का वर्णन करते हुए मनोरम झांकियां दिखाई गई। जिससे श्रद्धालु आनंदित हो उठे। वहीं तेरे मंद मंद मुशकनियां से बलिहार राधव जी के भक्ति गीतों से श्रद्धालु झूम उठे। कथा पंडाल श्रद्धालुओं भी भीड़ से खचाखच भरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.