अलीगढ़, अप्रैल 18 -- जवां, संवाददाता। कस्बा में 18 अप्रैल आज से शुरू हो रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शुरूआत में कथा के आयोजकों ने 1251 कलशों की व्यवस्था की थी लेकिन श्रद्धालु महिलाओं के सैलाब को देखते हुए आनन-फानन में 2100 कलश की व्यवस्था की गई। शाम ठीक साढ़े चार बजे बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने कलश यात्रा को सुमेरा बाईपास मोड़ से रवाना किया जो कस्बे के प्रमुख बाजार व सड़क मार्ग से होती हुई शाम साढ़े छह बजे कथा व यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में लगभग पांच हजार नर नारी एवं युवाओं ने हिस्सा लिया, कलश यात्रा पर जहां कस्बे के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की वहीं मुस्लिम समाज भी पुष्प वर्षा करने में पीछे नहीं रहा पुराने डाकखाने के समीप बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। मं...