भागवत कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के गहरीचक में शुक्रवार से शुरू हो रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। कथा व्यास राहुल पांडे पाराशर की अगुवाई में यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर दीवानगंज बाजार, पूरे पांडे तथा नरसिंहपुर होते हुए पौराणिक धाम बेलखरनाथ में संपन्न हुई। कलश यात्रा में मुख्य यजमान कृष्ण कुमार पाठक, ज्ञान प्रकाश पाठक, अनुज मिश्रा, रत्नाकर पाठक, पवन कुमार पाठक, बब्लू पाठक, नीलम आरती सहित अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.