प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- प्रतापगढ़। कटरा मेदनीगंज में गुरुवार से शुरू होने वाली सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा से पहले सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कटरा मेदनीगंज चौराहे से कथावाचक पंडित अर्पण की अगुवाई में निकली कलशयात्रा में नगर पंचायत के साथ क्षेत्र के लोग शामिल हुए। कलशयात्रा काली मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर, जैन मंदिर होते हुए खजोहरी कथा स्थल पर पहुंची। कथा 9 जनवरी तक चलेगी। इस इस दौरान अजय कुमार गुप्ता, संजय मिश्र, संजय सिंह, गोपाल जी साहू, शैलेंद्र मौर्य, रिंकू सिंह, ललऊ सिंह, आलोक मिश्र, विकास साहू, छविराम कसेरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...