भागवत कथा से जागृत होता है ज्ञान और वैराग्य
कन्नौज, मई 25 -- मिरगावां। मिरगावां के मजरा चित्तरपुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास प्रेम सागर पांडेय ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंग सुनाते हुए भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि कलियुग में भक्ति सदैव जागृत रहती है, जबकि ज्ञान और वैराग्य कमजोर पड़ जाते हैं। इससे मनुष्य मोह और भ्रम में फंस जाता है। भक्ति द्वारा देवर्षि नारद से पीड़ा व्यक्त करने तथा सनकादिक मुनियों की प्रेरणा से श्रीमद्भागवत कथा आयोजन का प्रसंग भी सुनाया। कथावाचक ने कहा कि श्रद्धा और एकाग्रता से कथा श्रवण करने पर जीवन की परेशानियों का समाधान मिलता है। यह भी पढ़ें- भागवत कथा श्रवण से समस्त पापों का होता है नाश-कथा वाचक चंदन शरण कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर परीक्षित रामविलास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.