गया, मई 11 -- घोड़ाघाट में आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान वृंदावन से आए कथा व्यास श्री 108 अनुराग कृष्ण उर्फ पगड़ी वाले बाबा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन-मरण के बंधन से मुक्त कराती है। रविवार को कथा के प्रथम दिन उन्होंने कहा कि मनुष्य, पशु-पक्षी और सभी जीव मात्र भागवत कथा सुनने से कल्याण को प्राप्त होते हैं। उन्होंने गौकर्ण और धूंधकारी प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि धूंधकारी जैसे पापी का भी कथा श्रवण से उद्धार हो गया। आयोजन से घोड़ाघाट और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...