दुमका, मार्च 3 -- मसलिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता गम्हरिया में भागवत कथा के माहौल के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भागवत कथा सुनने आए एक श्रद्धालु सह कथावाचक के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि चाकू की नोक पर उनसे हजारों की छिनतई भी की गई। लघुशंका के दौरान घात लगाकर बैठे अपराधियों ने हमला कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित 28 वर्षीय दयाल लोहार जो धनबाद जिले के मैथन थानांतर्गत पोयलाडीह के निवासी हैं। दयाल पेशे से एक बंगला भाषी कथावाचक भी हैं। वे अपने मामा प्रदीप थानदार ग्राम मांझीडीह, कुंजबोना, मसलिया के साथ निमंत्रण पर भागवत कथा सुनने बसमत्ता गम्हरिया पहुंचे थे। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे की है। कथा श्रवण के दौरान जब दयाल लघुशंका के लिए मुख्य पंडाल से कुछ दूर गए, तभी दो बजाज पल्सर बाइक पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया।...