संभल, फरवरी 7 -- वृंदावन के कथा वाचक स्वामी ओम प्रकाश महाराज ने चौथे दिन शुक्रवार को गौरी का पूजन नवग्रह आदि देवताओं का पूजन और साथ में लड्डू गोपाल जी का सुंदर अभिषेक किया। कथा में गौरी विवाह का वर्णन किया गया। कथा में 52 भगवान की सुंदर झांकी दिखाई गई । भगवान राम जन्म अवतार के प्रसंग का वर्णन किया और भगवान राम के जन्मोत्सव को सभी श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि हम सभी को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए वह हम सभी के आदर्श हैं। कथा में उमाकांत शर्मा, अशोक शर्मा, बल्लू शर्मा, कुलदीप वार्ष्णेय, मुलायम सिंह यादव, दिनेश शर्मा, श्रीराम यादव, अभिनव शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...