समस्तीपुर, मार्च 22 -- बिथान। गांधी मैदान में रामनवमी मेला सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और दूर दूर से श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा के प्रथम दिन प्रसिद्ध कथा वाचिका पंडित आरती किशोरी जी ने श्रीमद्भागवत कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और धर्म के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपने मधुर वाणी और सरल शैली में भगवान की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला अमूल्य मार्गदर्शक है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, कर्म और भक्ति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.