कन्नौज, जनवरी 30 -- तालग्राम, संवाददाता। कुशलपुरवा गांव स्थित ब्रह्मदेव स्थल पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तालग्राम देहात के कुशलपुरवा गांव में ग्राम समाज के सहयोग से आयोजित भागवत कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक आचार्य प्रदीप सुंदर जी महाराज ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके उपरांत विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे म...