बाराबंकी, मार्च 31 -- सतरिख। विकास खंड बंकी अंतर्गत मौथरी गांव में स्थित रामजानकी मंदिर पर नौ दिवसीय भागवत कथा के समापन पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याभोज कराकर भंडारे का शुभारंभ किया गया, जो देर रात तक चला। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक राम किशोर मिश्रा के मुखारविंदु से श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग का रसपान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिकरन यादव, अमरनाथ मिश्रा, अजय कुमार यादव, अमर सिंह यादव, रूप चन्द्र यादव, प्रवेश कुमार, रामदीन, बजरंग यादव, जगदीश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...