दुमका, मई 25 -- सरैयाहाट -जमुआ ब्राह्मण टोला में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके दुसरे दिन कथा वाचक बाल ब्यास चंदन शरण जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से समस्त पापों का नाश होता है। कहा कि ईश्वर के अधीन जो हो जाता है उसे स्वत: सुख व आनंद की अनुभूति होने लगती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक सुखों के पीछे भाग रहा है।‌ जिससे तनाव और अशांति बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा श्रवण के लिए व सत्संग में वहीं लोग पहुंचते है जिसपर ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभकथा का महत्व कथा वाचक ने धुंधकारी व गौकर्ण का वर्णन करते हुए भागवत कथा के महत्व को विस्तार से बताया। वहीं श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे ...