कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। पनकी मदारपुर नई गादी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास के रूप में पधारे पंडित राजेशानन्द महाराज ने बताया श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और उसे धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास विशेष रूप से भक्ति और पुण्य अर्जित करने का काल है। कार्यक्रम के दौरान श्रीबालाजी दरबार श्रीमद्भागवत कथा मंदिर में पं. राजेशानन्द महाराज का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रवचन में उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का वर्णन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.