मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वर नाथ शिव मंदिर में रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को भागवत कथा हुई। व्यास पीठ से बाल संत पीयूष गिरि ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से गोदान का पुण्य प्राप्त होता है और भगवान श्री हरि की भक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने तृतीय स्कंध से माता देवहूति और कपिल मुनि संवाद के माध्यम से मोक्ष और बंधन का निरूपण करते हुए बताया कि जब जीवात्मा परमात्मा से स्वयं को अलग देखता है, तब वह संसार के बंधन में बंध जाता है और भक्ति कर मोक्ष को प्राप्त हो जाता है। माता देवहूति ने उत्तम ज्ञान को प्राप्त कर भगवान के परम पद को प्राप्त कर लिया। कथा में उन्होंने अष्टांग योग की विधि, काल की महिमा और मनुष्य योनि में प्राप्त हुए जीवों की गति का वर्णन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में गुला...