कटिहार, मार्च 14 -- सैकड़ों महिलाएं, युवतियां हुई शामिल आजमनगर। एक संवाददाताप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोकर पंचायत के पलसा गांव में 6 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर गांव की 501 महिलाएं तथा युवतियों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा गांव के कार्यक्रम स्थल पल्सा से होकर शीशा बाड़ी होते हुए महानंदा नदी से जल लेकर पुनः कार्यक्रम स्थल पलसा पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कर दिया गया। इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश उज्जैन के साध्वी नागर के द्वारा भक्ति ज्ञान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम पल्सा गांव के समस्त ग्रामीण युवक के सहयोग से आयोजित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...