भागलपुर, मार्च 10 -- नयागांव पंचायत स्थित बाथ ग्राम में श्री शिवेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से पधारी कथावाचिका किंकरी किशोरी जी ने सूर्य वंश का वर्णन किया। जिसमें राम जी के चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा श्रीराम के करनी और श्रीकृष्ण की कथनी का अनुसरण ही व्यक्ति को आदर्शवान तथा चरित्रवान बना सकता है। कथा में सीता राम के मंगल विवाह का श्रवण तथा दर्शन कराया गया। भगवान श्रीकृष्ण का पावन जन्मोत्सव मनाया गया। भजनों को सुन श्रोता आनंद विभोर होते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.