हाथरस, मई 13 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव दौहई में चल रही भागवत कथा अंतिम दिन कथा व्यास भागवत प्रवक्ता बाल योगी पचौरी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण एवं मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि बाल्य काल में गुरुकुल में ​शिक्षा ग्रहण के समय भगवान श्रीकृष्ण एवं गरीब ब्राह्मण सुदामा की मित्रता हुई थी। उस समय भगवान उनको कहा ​था कि विप​त्ति में वह उनके पास सहायता के आ सकते हैं। सुदामा की पत्नी ने उनसे कई बार उनके मित्र द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण से सहायता मांगने के कहा। एक दिन वह गरीब ब्राह्मण भगवान से सहायता मांगने द्वारिका पहुंचा । भगवान ने उसे बिना मांगे ही राजा बना दिया । इस दौरान सुरेन्द्र सिंह लेखपाल , मानवेन्द्र सिंह भूपेन्द्र सिंह के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद ​थे।

कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ सहपऊ। क्षेत्र के गा...