सिद्धार्थ, मार्च 30 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बा के बैदौला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार की रात अयोध्या से आए कथावाचक संपूर्णानंद शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनोहरी झांकी भी प्रस्तुत की गई।कथावाचक ने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पाप से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को स्वयं अवतरित होना पड़ा। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और पहरेदार सो गए। यह देख वासुदेव और देवकी बंधन मुक्त होकर भगवान श्रीकृष्ण को लेकर गोकुल पहुंच गए। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की प्रस्तुत गीत पर मंत्रमुग्ध होकर श्रद्धालुओं ने झूमते हुए प्रभु कृष्ण के खूब जयकारे लगाए। इससे पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान यज्ञाचार्य अजीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.