भागवत कथा में शिव पार्वती की झांकी ने मनमोहा
उरई, मार्च 25 -- उरई। शहर के राठ रोड स्थित न्यू स्वयंवर गेस्ट हाउस में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में भक्ति की रसधारा बह रही है। शहर के कोने कोने से लोग कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को धुंधकारी कथा का वर्णन किया गया। चित्रकूट धाम से आए कथावाचक नितिन देव जी महाराज ने धुंधकारी के प्रसंगों का वर्णन करते हुए भक्तों को कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रसिद्ध प्रसंगों में से एक है, जो कर्मफल और भागवत कथा की महिमा को दर्शाती है। इस मौके पर शिव पार्र्वती की झांकी सजाई गई। कथा के आखिरी में पारीक्षत मुन्नी देवी-कैलाश चंद्र ने महापुराण की आरती उतारी। इसके बाद मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक गौरव ददरया ने बताया कि 31 मार्च को कथा के समापन पर हवन पूजन किया जाएगा। इस मौके पर भंडारा होगा। इसमें भक्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.