औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। ग्राम भाऊपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने व्यास जी का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें फूलमाला पहनाकर, पगड़ी बांधकर एवं स्मृति स्वरूप रामदरबार की फोटो भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने कथा स्थल पर पहुंचकर विधिवत सम्मान किया और धार्मिक आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर कथा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर समिति के कथा संरक्षक एडवोकेट घनश्याम दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. गोविंद द्विवेदी (कवि), जिलाध्यक्ष एडवोकेट पंकज अवस्थी, संरक्षक रानू अवस्थी, सुधीर चतुर्वेदी, संगठन मंत्री संदीप चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष कवि गोपाल पांडेय, अनिल गुप्ता व पवनेश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्...