औरैया, मार्च 24 -- बेला, संवाददाता। कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल दिनभर भक्ति और जयकारों से गुंजायमान रहा। कन्नौज निवासी कथावाचक गोविंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी की अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण उन्हें हरकर विवाह हेतु ले गए। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने कहा कि सच्ची श्रद्धा, विश्वास और प्रेम से भगवान की प्राप्ति संभव है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन में श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस मौके पर परीक्षित भूपेंद्र सिंह पत्नी स्नेहलता के साथ मौजूद रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.