रामपुर, मार्च 22 -- तहसील क्षेत्र के गलपुरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां पूरे माहौल में भक्ति और आस्था का रंग नजर आया। हरदोई से आए कथावाचक राकेश कुमार मिश्रा ने अपने मधुर वाचन और भावपूर्ण शैली से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राजा परीक्षित के जीवन, उनके वैराग्य और भगवान भक्ति के महत्व को विस्तार से बताया। कथा के दौरान उन्होंने मानव जीवन में सत्कर्म, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया। कथा स्थल पर श्रद्धालु पूरे समय भावविभोर होकर कथा का रसपान करते रहे। बीच-बीच में भजनों और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर सतेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, सत्यदेव शर्मा, राजेश शर्मा, सौरभ शर...