हल्द्वानी, जुलाई 2 -- हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवानपुर ब्लॉक स्थित शिवालिक कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर कृष्ण के जन्म की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। कथा व्यास राजेंद्र तिवाड़ी ने कहा कि गीता का नियमित श्रवण और उसके सिद्धांतों का पालन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। झांकी में वासुदेव की भूमिका हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे ने निभाई। कथा में यजमान के रूप में कैलाश चंद्र पांडे, हिमानी पांडे, डूंगर सिंह तौलिया और प्रभा तौलिया ने पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर इस अवसर पर ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, मुख्य सलाहकार प्रकाश जोश...