गंगापार, दिसम्बर 11 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। भागवत कथा सुनने पहुंची महिला अचानक गिरकर बेहोश हो गई जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। महिला को आनन फानन में एम्बुलेंस सीएचसी रामनगर भेजवाया गया। उरुवा विकास खंड के गोसौरा कलां स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में जन कल्याण के लिएभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाललीला और गोवर्धन पूजा कथा पर भागवताचार्य स्वामी राघवाचार्य अयोध्या कथा सुना रहे थे। इस दौरान कथा सुनने पहुंची निबैया गांव की एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला के बेहोश होकर गिरते ही कथा पंडाल में अफरा तफरी मच गई। आयोजक सुशील मिश्र और उनकी पत्नी डॉ. स्वतंत्र मिश्रा ने आनन फानन में एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर महिला का उपचार कर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। डॉक्टरों के अनुसार...