कन्नौज, मार्च 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला दुर्गा स्थित बाबा वीरेश्वर महाराज मठिया वाले मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य सिंधु कुमार दुबे ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा से ही जीवन में सब कुछ प्राप्त नहीं होता, बल्कि संस्कार और सत्कर्म ही व्यक्ति को सही मार्ग पर ले जाते हैं। आचार्य ने कहा कि आज का समय कर्म प्रधान है, जैसा कर्म मनुष्य करता है, वैसा ही फल उसे प्राप्त होता है। मनुष्य की इच्छाओं का कभी अंत नहीं होता, एक इच्छा पूरी होते ही दूसरी जन्म ले लेती है। उन्होंने कहा कि सत्संग ही वह माध्यम है, जो मनुष्य को ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है। संत का हृदय मक्खन के समान पवित्र और कोमल होना च...