हापुड़, जून 13 -- गंगा नगरी के शीतल आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास चेतन स्वरुप शास्त्री ने बताया कि किस तरह देवकी के गर्भ से आठवीं संतान के पैदा होने के बाद वासुदेव जी महाराज भगवान कृष्ण को बदलकर उनकी जगह पर योग माया को लेकर आए। भगवान कृष्ण को गोकुल में यशोदा मैया की गोद में देकर आ गए। यशोदा मैया की गोद में तो कन्या पैदा हुई थी। भगवान की लीला हुई। वासुदेव जी को आकाशवाणी से हुक्म हुआ कि लाला को नंद बाबा के घर यशोदा मैया के पास छोड़कर कन्या को लेकर वापस कंस की जेल में आना है। यह भी पढ़ें- कृष्ण की बाल लीलाओं से गुंजायमान हुआ, कथा पंडाल। कृष्णकान्त शर्मा, मुकेश गुप्ता,मधुसूदन,राजीव रस्तोगी, सुशील,आशु, निशा,दीपशिखा शर्मानूतन रस्तोगी आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...