कानपुर, अप्रैल 6 -- शिवली,संवाददाता। मैंथा ब्लॉक क्षेत्र के अनूपपुर भाऊपुर गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमई श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस सोमवार को कथा व्यास पं प्रहलाद त्रिपाठी जी महाराज कथा में भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई।सोमवार को सरस कथा व्यास पंडित प्रहलाद त्रिपाठी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सविस्तार वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान बाल कृष्ण के नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। उन्होंने ने पूतना वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का वध करने के लिए अत्याचारी कंस ने राज्य की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजा था। उसने भेष बदलकर भगवान को स्तन पान के दौरान जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया लेकि...