औरैया, अप्रैल 12 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव राठौरी स्थित सती शारदा मां दरबार में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचने लगे, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कथा वाचक पं. गोविंद दुबे ने दूसरे दिन श्रीमद भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य जीवन को सही मार्ग दिखाने का माध्यम है और इसके श्रवण मात्र से आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में धर्म और सदाचार को अपनाने का संदेश भी दिया। कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को और भी भावुक बना दिया। श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए और जयकारों से पूरा पंडाल गूंजता ...