औरैया, मार्च 22 -- बेला, संवाददाता। कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। कन्नौज निवासी कथावाचक गोविंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...