भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दरभंगा, अप्रैल 8 -- बिरौल। प्रखंड क्षेत्र के डुमरी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अब पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बनता जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां वृंदावन धाम से आए कथा वाचक परम श्रद्धेय श्री विनोद जी महाराज ने अपने प्रवचनों से लोगों को धर्म और भक्ति की ओर प्रेरित किया। कथा वाचक ने अपने संबोधन में वृंदावन की महिमा पर विस्तार से चर्चा करते वह कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में मनुष्य शांति की तलाश में भटक रहा है, जबकि इसका सरल मार्ग भक्ति और सत्संग में ही निहित है। वृंदावन धाम ही ऐसा तीर्थ स्थल है जहां मनुष्य को सभी पूरा हो जाता है।उन्होंने भागवत के मूल संदेश को समझाते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भगवान के प्रति श्रद्धा, सेवा भाव और सच्चे आचरण को अपनाना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.