सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। बहादुरगंज, संवाददाता। रामपुर मथुरा के धौरहरा के बरई बरूआ स्थित शिव मंदिर में 12 से 18 फरवरी तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा व्यास वृंदावन धाम से पधारी पंडित प्रिया किशोरी ने अशोक वाटिका की कथा सुनाते हुए कहा कि जब हनुमानजी माता सीता का पता लगाने पहुंचें तो अशोक के पेड़ पर छुप कर बैठ गए। उसी समय रावण वहां आया, उसके साथ बहुत सी महिलाएं थी और माता सीता को प्रताड़ित किया है। उसके चले जाने के बाद हनुमान जी छोटा सा रूप धारण कर माता सीता के समीप हाथ जोड़कर खड़े हो गए और कहा मैं राम का सेवक हूं। इस बात को माता सीता नहीं मानी तो भगवान राम के द्वारा दी गई मुद्रिका को दे दिया। तभी माता सीता को विश्वास हुआ यह भगवान का सेवक है। तभी अपनी चूड़ामणि उतार करके हनुमान जी को दे दिया। हनुमानजी की माता सी...