दुमका, मार्च 18 -- भागवत कथा मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है : राधा किशोरी -बैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा सुनने काफी संख्या में पहुंची महिलाएंसरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट -चरकापाथर स्थित बैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दुसरे दिन कथा वाचिका वृन्दावन धाम की राधा किशोरी ने कहा कि भागवत कथा मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है।‌ इस कथा के श्रवण से व्यक्ति का पाप नष्ट होता है, मन निर्मल होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है। रोग-शोक, पारिवारिक अशांति को दूर कर आर्थिक समृद्धि और खुशहाली लाता है। जीवन‌ में किये गए सभी पापों से मुक्ति दिलाता है। यहां तक कि भागवत कथा से ग्रह दोष और पितृदोष भी मिट जाता है।‌उन्होंने कथा में घुधंली, घ...