मधुबनी, फरवरी 8 -- लदनियां। प्रखंड क्षेत्र के मोतनाजय गांव स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर से रविवार को धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं हर हर महादेव जयघोष की आवाज लगाती हुई शामिल हुईं। कलशयात्रा में शामिल सभी महिलाओं ने त्रिशूला नदी में जल भरकर कथा स्थल पर कलश की स्थापना की। पंडित कथावाचक श्याम प्रभु दास के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पंडित ने कथा के प्रथम दिवस श्रीमदभागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा साधारण नहीं है। यह एक अमर कथा है, जिसे सुनकर लोग मुक्ति को प्राप्त होते हैं। इस कथा को एकाग्र चित्त होकर सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण व भव बंधन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर बिंदु कामत, पूजारी रामनारायण दास, कृष्ण मिझार, दीपनारायण साह, रामनाथ, रामसागर, चंद्रशेखर कामत,सरोज यादव समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.