पलामू, मार्च 29 -- पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन प्रखंड मुख्यालय कस्बा के मुख्य चौक स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मनोज कुमार, जिला पार्षद जयशंकर कुमार सिंह, प्रमुख शोभा देवी, पाटन क थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय आदि गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा और यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।...