दुमका, अप्रैल 12 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -धौनी गांव स्थित बाबा शुम्भेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। अवसर पर रविवार को कथा वाचिका दिव्या देवी जी के अगुवाई में बैंड बाजा के साथ एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में करीब 251 महिला व युवतियों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर धौनी गांव का भ्रमण करते हुए शुम्भेश्वरनाथ मंदिर के शिवगंगा से जल भरकर पुनः उसी रास्ते से यज्ञ स्थल पहुंचा। महिलाऐं कलश यात्रा के दौरान राधे -राधे, राधे-राधे का जयघोष कर रही थी। वहीं कलश यात्रा के दौरान जगह -जगह पानी एवं शर्बत की व्यवस्था की गयी थी। इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन से धौनी, मोतिहारा सहित शुम्भेश्वरनाथ इत्यादि क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना हुआ है। कथा स्थल के प्रवेश द्वार ...