पाकुड़, अप्रैल 12 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में अगल-बगल गांव के 501 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं शामिल थी। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। पूरे गांव में "जय श्री कृष्ण" और "राधे-राधे" के नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। हटियापाड़ा स्थित तालाब से पवित्र गंगाजल लाकर पूरे शहरग्राम का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर कलश स्थापना की गई। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की विशेषता यह है कि कथा वाचन पूज्य देवी मीनू लाडली जी के श्रीमुख से किया जाएगा, जिनके प्रवचनों को सुनने के ...