दुमका, जून 9 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट-पाचूवाद गांव के मंडल टोला में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसको लेकर कथा वाचक संत शिरोमणि दिनेश शरण जी महाराज के अगुवाई में गाजे बाजे के साथ एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में करीब 251 महिला व युवतियों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर सरवाधाम मंदिर के चन्द्रकुप से जल भरकर पाचूवाद गांव का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंचा। कलश यात्रा के दौरान महिलाऐं राधे -राधे का जयघोष कर रही थीं। रास्ते में शर्बत, पानी की व्यवस्था की गयी थी। यज्ञ स्थल के ठीक बगल में भंडारा का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से भागवत कथा का कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा। जिसमें कथा वाचक द्वारा संध्या 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक भगवान की कथा कही जाएगी।...