वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी। सावन के अंतिम सोमवार को बालव्यास पं. श्रीकांत शर्मा ने 22 तीर्थों के जल एवं 501 लीटर दूध से नर्वदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। यह अनुष्ठान श्रीश्याम मंडल ट्रस्ट एवं श्रीकाशी सत्संग सेवा समिति की ओर से महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन हुआ। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 51 हजार रुद्राक्ष से हुआ नर्मदेश्वर महादेव का भव्य शृंगार रुद्राभिषेक विधि रुद्राभिषेक के लिए बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार, रामेश्वरम्, गंगोत्री, नर्मदा, गोमती, पुष्कर, मंदाकिनी, प्रयागराज संगम, गंगासागर, लोहा बिरजी, अलकनंदा, नर्मदा और काशी का गंगाजल, महामृत्युंजय महादेव स्थित धन्वंतरि कूप के जल का उपयोग हुआ। रुद्राभिषेक के बाद महादेव को 11 हजार बिल्वपत्र अर्पित किए गए। प्रातः काल 10 बजे सबसे पहले आ...