भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारा का आयोजन
गिरडीह, जून 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के श्याम मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सोमवार को हो गया। अंतिम दिन कथा का वाचन सुनने श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ी। नरेन्द्राचार्य महाराज द्वारा कथा का वाचन किया गया। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। कथा के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दो हजार से अधिक भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा का प्रसाद पाने के लिए भी भक्तों में अजब का उत्साह दिखा। प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। बता दें 26 मई से श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। जिसका समापन सोमवार को भव्य भंडारे के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.