मऊ, जनवरी 21 -- मुहम्मदाबाद गोहना। बाबा श्री किशन दास कुटी बरहदपुर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला के समापन पर मंगलवार की शाम भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भण्डारे में पहुंचे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर के महंत बाबा ज्ञानी दास महाराज ने आयोजन की सफलता पर सबके प्रति आभार जताया। इस मौके पर संतोष सिंह, अरविंद पाठक, धर्मेंद्र सिंह, संतोष कुमार, मनोज कुमार, त्रिभुवन नारायण सिंह, शशांक त्रिपाठी, सूरज गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.