सीवान, मार्च 14 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के चांद परसा गांव स्थित राम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान महायज्ञ का समापन गुरुवार की रात श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। अंतिम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक प्रतीक मिश्रा ने भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के 16108 विवाहों के प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि भगवान ने नरकासुर द्वारा बंदी बनाई गई राजकुमारियों को मुक्त कर उनसे विवाह किया और उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के दुःख दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वही कथा के दौरान सुदामा चरित्र का भी मार्मिक वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.