कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला दुर्गा स्थित बाबा वीरेश्वर महाराज मठिया वाले मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य सिंधु कुमार ने श्रद्धालुओं को कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भगवान के साक्षात दर्शन के समान है। इसके श्रवण से मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है और उसे आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। आचार्य सिंधु कुमार ने कहा कि भगवान की विशेष कृपा होने पर ही मनुष्य को भगवत चरित्र सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। बिना सत्संग के व्यक्ति को सच्चे विवेक की प्राप्ति नहीं होती। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सुनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राम कथा और भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में मनुष्य से...