दुमका, मार्च 20 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत के रांगामटिया गांव में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस की कथा में कथा व्यास श्रीधाम वृन्दावन निवासी शिवम कृष्ण ने संगीतमय कथा प्रस्तुत करते हुए कहा भागवत कथा के श्रवण से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य तीनों की प्राप्ति होती है एवं व्यक्ति इस कथा के श्रवण मात्र से अपना आत्म कल्याण कर सकता है। कथा का अर्थ है जो हमारे जीवन की व्यथाओं को दूर करें उसे कथा कहते हैं। प्रथम दिवस की कथा में संत नारद और भक्ति माता के संवाद को वर्णित किया गया, जिसमें कहा की भक्ति तभी पुष्ट होगी जब साथ में ज्ञान भी हो और वैराग्य भी हो इस कलिकाल में पहले की तुलना में भक्ति बड़ी है किंतु भक्ति मां है और ज्ञान वैराग्य उसके पुत्र हैं। भक्ति जीवन में तभी आनंद प्रदान करेगी जब साथ में ज्ञा...