नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा और खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव से पहले सेक्टर-19 बारात घर के सामने भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र गंगल ने कहा कि यह महोत्सव समाज को एकजुट करने और आध्यात्मिक चेतना फैलाने का माध्यम है। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...